फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Target to complete Amrit Sarovar work by August 15

Ballia News: अमृत सरोवरों का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य

Mon, 24 Apr 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Target to complete Amrit Sarovar work by August 15
बलिया। जिले में अधिकांश अमृत सरोवर अधूरे हैं, हालांकि कार्य जारी है। अब अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक कुल 1931 के सापेक्ष 179 अमृत सरोवर ही बन सकेे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 11 माह पहले जल संचयन को लेकर प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनवाने का निर्देश जारी किया गया। इसके तहत जिले के 940 ग्राम पंचायतों में कुल 1880 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इसी बीच शासन ने प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की ओर से भी तीन-तीन अमृत सरोवरों के निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। इस तरह जिले में कुल 1931 अमृत सरोवरों का लक्ष्य निर्धारित हो गया। सरकार का मानना है कि इससे जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ेगा। पूरी तरह विकसित अमृत सरोवर जहां पिकनिक स्पॉट बन सकेंगे वहीं, इससे संबंधित ग्राम सभा को राजस्व की प्राप्ति होगी ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

योजना के तहत एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का ही चयन किया गया है। अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए ग्राम निधि व मनरेगा से खर्च करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन अभी यह योजना रफ्तार नहीं पकड़ सका है। इसको देखते हुए एक बार फिर समय सीमा निर्धारित की गई है। अब 15 अगस्त 2023 तक सभी अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब कुल 179 अमृत सरोवर बन चुके हैं और शेष अमृत सरोवरों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से 75 लाख तक किया जाना है खर्च
प्रत्येक अमृत सरोवर को पूर्ण रूप से तैयार करने पर करीब 50 लाख का खर्च होगा। इसके अलावा जो सरोवर पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किए जाएंगे उनपर 75 लाख तक का खर्च होना है। अमृत सरोवर के पास सामुदायिक भवन, शौचालय और साफ पानी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ ही बैठने के लिए कुर्सियां आदि लगेंगी। सरोवरों में मोटरबोट की भी सुविधा दी जाएगी।


जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य चल रहा है। अब तक 179 सरोवर बन चुके हैं और शेष अधिकांश सरोवरों पर कार्य चल रहा है। सभी ब्लॉकों को 15 अगस्त तक अमृत सरोवर का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। - दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रभारी उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed