{"_id":"65da47a26bc564ff4e041bd4","slug":"take-a-holy-dip-on-the-full-moon-day-take-out-a-procession-with-musical-instruments-on-the-birth-anniversary-of-sant-ravidas-ballia-news-c-190-1-svns1008-112189-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी, संत रविदास जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी, संत रविदास जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस
विज्ञापन
संत रविदास की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गाजे-बाजे के साथ जुलूस भी निकाले गए। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पूर्व माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न तटों पर स्नान दान किया।
नगर के सतनी सराय स्थित मंदिर परिसर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनुयायियों ने हवन-पूजन करने के बाद नगर में जुलूस निकालकर भ्रमण किया।जुलूस मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सतीशचंद्र कॉलेज चौराहा, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, चौक, सिनेमा रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायकों ने संगीत के माध्यम से संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। मंदिर के प्रबंधक व सपा बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, संतोष राम, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, माघ पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालु नर-नारियों ने नगर के महावीर घाट, श्रीरामपुर घाट, माल्देपुर घाट, भरौली, उजियार घाट, गंगापुर घाट पर स्नान दान कर पुण्य लाभ की कामना की।
रेवती में संत शिरोमणि की शोभायात्रा श्रद्धा भाव से निकाली गई। अध्यक्ष बिहारी राम के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का समूह रविदास तथा कबीर दास आदि भक्त कवियों के भजनों को भाव विभोर हो कर गाते हुए चल रहे थे। मवेशी अस्पताल के पास स्थित रविदास मंदिर से निकल कर थाना, बाजार, बीज गोदाम, उत्तर टोला दुर्गा मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, डाकघर, रामलीला मैदान होते हुए पुनः रविदास मंदिर पर पहुंची। विजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, लल्लन राम, मुद्रिका प्रसाद, कमल नारायण,अरविंद राम, अनिल भारती, अजय शंकर पाण्डेय, माण्डलू सिंह थे।