{"_id":"5890a5d14f1c1b2f3de81d2b","slug":"tadibad-team-ne-lucknow-ko-haraya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ीबड़ागांव टीम ने लखनऊ को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीबड़ागांव टीम ने लखनऊ को रौंदा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Tribune
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव में चल रहे शिवकुमार सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंगलवार को ताड़ीबड़ागांव ने लखनऊ को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। लखनऊ ने टास जीतकर ताड़ीबड़ा गांव की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ताड़ीबड़ा गांव की टीम ने रवि सिंह के शतक के बदौलत चार विकेट पर 180 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 16 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथिउमाशंकर सिंह ने विजेता टीम को 25 हजार नगद और शील्ड तथा उपविजेता टीम को शील्ड एवं 12 हजार रुपये नकदी देकर सम्मानित किया।
फाइनल में नाबाद 116 रन बनाने वाले ताड़ीबड़ा गांव के खिलाड़ी रवि सिंह को मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के मुकेश सिंह, ब्रजेश सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका में मैनुद्दीन अंसारी, रघुधन प्रसाद तथा कमेंटेटर के रूप में राजेश, अभिषेक रहे। जबकि स्कोरर के रूप में प्रदीप, राजीव व अशरफ रहे।