फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Symbiotic relationship with trees culture

वृक्षों से संस्कृति का अटूट संबंध

Fri, 05 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 05 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Symbiotic relationship with trees culture
 वृक्षों से हमारी संस्कृति का अटूट संबंध है। जिसके परिणामस्वरूप वृक्षों का आदर भाव करना हमें संस्कार से पीढ़ी दर पीढ़ी मिलता है। उक्त बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा जीरा बस्ती में आयोजित संगोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने कही।
विज्ञापन

कहा कि आज भी हमारे समाज के लोग दिन और तिथि के अनुसार वृक्षों की पूजा करते हैं और पर्याप्त मात्रा में वृक्ष लगाते हैं। कहा कि आज पृथ्वी से जिस प्रकार वृक्षों का क्षरण हो रहा है, वह चिंता का विषय है। जिलाधिकारी ने जीरा बस्ती में पौध लगाकर जनपदवासियों को वृक्षरोपण के प्रति जागरूक किया। वन विभाग के प्रभागीय वन निदेशक एसएन सिंह ने कहा कि धरती पर ईश्वर का वरदान हैं पौधे। जगदीश नारायण राय, ईश्वरचंद्र सिंह, भगवान सिंह, एसपी दुबे, पीएन तिवारी, रामकृपाल मिश्र, श्रीमोहन सिंह, एके पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टाउन इंटर कालेज में चल रहे ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया। संयोजक डॉ. इफ्तेखार खां, कुमारी श्वेता पांडेय, हरिशंकर प्रसाद, नुरुल हक, अंबिका, श्रेया, प्रांजल, गीता, आंचल, दीप्ति, संध्या आदि  उपस्थित रहे। बेरूआर बारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनियर रेंज द्वारा ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने पौध रोपण किया। महर्षि बाल्मिकि विद्या मंदिर में    भी प्रधानाचार्य एसडी सिंह  ने समस्त स्टाफ के साथ पौध रोपण कर लोगों को जागरूक किया।   उधर, वन विभाग बलिया द्वारा इस वर्ष 428 हेक्टेयर में चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी बलिया के डीएफओ एसएन सिंह ने दी। कहा कि इस महान उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी जनपदवासी वन कर्मियों का भरपूर       सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed