फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sylender blast in the house of corporator

सभासद के घर में फटा सिलेंडर, मकान क्षतिग्रस्त

Sun, 10 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 10 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
sylender blast in the house of corporator
गैस सिलेंडर फटने से ध्वस्त हुआ रेवती के वार्ड नंबर एक िस्‍थत सभासद रमेश गुप्त का मकान । अमर उजाला
स्थानीय बाजार के बीज गोदाम तिमुहानी के पास स्थित सभासद रमेश गुप्त के घर में शनिवार की भोर में चार बजे के करीब सिलेंडर फटने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ। जबरदस्त विस्फोट से पड़ोसी ओमप्रकाश केशरी के घर का एक कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की तेज आवाज से बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक स्थित बाजार की मुख्य सड़क पर राकेश गुप्त, राजेश गुप्त और सभासद रमेश गुप्त का मकान है। मकान में स्टेलर (तेल निकालने की मशीन) लगी है। इसके साथ ही किराना की दूकान भी है। शनिवार की भोर में करीब चार बजे मकान के पिछले हिस्से में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबर्दस्त था कि कमरे की छत, दीवार, शौचालय व बाथरूम सहित पड़ोसी ओमप्रकाश केशरी के घर की बीच की दीवार तथा उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट से आसपास के कमरों के दरवाजे, खिड़कियां, दीवार तथा छत मलबे के ढेर में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


घटना स्थल पर लोगों के बीच चर्चा थी कि यहां गैस रिफिलिंग का काम वर्षों से होता है। जबकि परिवार वाले रसोई गैस सिलेंडर के फटने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं     दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ रेवती कैलाश सिंह यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। छानबीन के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed