फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swords and clubs appeared Martial Arts

तलवार और लाठियों से दिखाई युद्ध कला

Sat, 18 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 18 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Swords and clubs appeared Martial Arts
शनिवार को सिकंदरपुरकस्बे में महावीरी झंडा जुलूस निकाला। इसमें विभिन्न अखाड़ों के सैकड़ों लोग शामिल रहे। जुलूस में श्रीराम भक्त हनुमान के अलावा देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई। जुलूस में शामिल कलाकारों ने तलवारबाजी, लट्ठबाजी, बनैली, फरसा, भाला, गदा आदि तरह-तरह के युद्ध कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उधर जुलूस के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। सिकंदरपुर में महावीरी झंडा जुलूस में नगर के कुल 20 अखाड़ेदारों ने अलग-अलग झांकियों के साथ करतब दिखाया। करतबबाजों का प्रदर्शन देख लोग हैरान रह जा रहे थे।
विज्ञापन


कलाकारों के करतब ने लोगों का मन मोह लिया। गदका और तलवारबाजी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस के दौरान भक्तगण जय हनुमान और हनुमान चालीसा के  डीजे धुन पर झूमते नजर आए। बच्चे भी इससे कहीं भी वंचित नहीं रहे। जहां वानरी वेश में बच्चे जुलूस में चार चांद लगा रहे थे वहीं लोग उनके करतबों को देख सराहने में जुटे रहे। युवाओं ने गदा, तलवार, मलेठी आदि करतबों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मिल्की, बड्ढ़ा मोहला, हास्पिटल रोड, डोमनपुरा, चक खान, रहिला पाली, गोला बाजार एक और दो, गंधी मोहल्ला, बस स्टैंड, जलालीपुर, मैनापुर सहित अन्य अखाड़ों से भी जुलूस निकाले गए। जुलसू समाप्त होने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।


जिलाधिकरी मुरली मनोहर लाल, पुलिस अधीक्षक राजू बाबू  सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, एडीएम  खेमपाल सिंह, एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी और सीओ रामकृष्ण मिश्र और सिकंदरपुर एसओ संजय द्विवेदी सहित कई थानों के एसओ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed