फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swearing-in of block chiefs today, preparations complete

ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण, तैयारी पूरी

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in of block chiefs today, preparations complete
बलिया। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शपथ दिलाने लिए ब्लाकवार अधिकारियों के नामित कर दिया है। नामित अधिकारी पहले नवनिर्वाचित प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सभी प्रमुख अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

जनपद के 17 विकास खंडों में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी नवनिर्वाचित प्रमुख और उनके समर्थक भी अपनी ओर से प्रयासरत है। समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह की ओर से शपथ दिलाने के लिए ब्लॉकवार 17 अधिकारियों को पहले ही नामित किया जा चुका है। यह अधिकारी सभी प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आज ही होगी। बांसडीह बीडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्या होंगे। कार्यक्रम कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रारम्भ होगा। सीयर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रमुख का आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। टेंट लगाकर पंडाल सजाया जा रहा है। दर्जनों मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed