फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swami Prasad Maurya surrounded on Ramcharit Manas controversy demand for registration of sedition case raised

Ballia: रामचरित मानस विवाद पर चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठी

Tue, 24 Jan 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 24 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

रामचरित मानस विवाद पर राजनीतिक दलों के सात-साथ संत समाज भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इसी क्रम में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा करते हुए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya surrounded on Ramcharit Manas controversy demand for registration of sedition case raised
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल निशाने पर हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब वाराणसी में भी मामले पर विरोध देखने को मिल रहा है। राजनीतिक दलों के सात-साथ संत समाज भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इसी क्रम में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा करते हुए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। स्वामी आनंद स्वरूप ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सामाजिक भेदभाव को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए उन पर  मुकदमा दर्ज कराया जाए। 

विज्ञापन

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की है। स्वामी प्रसाद मौर्य पहली बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में नहीं आए हैं, बल्कि इस तरह के बयान वह पहले भी देते रहे हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह बयान उनका व्यक्तिगत है, इससे पार्टी से कोई मतलब नहीं है। इसे पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

Swami Prasad Maurya surrounded on Ramcharit Manas controversy demand for registration of sedition case raised
स्वामी आनंद स्वरूप

पहले भी स्वामी दे चुके हैं कई विवादित बयान

गौरी गणेश की पूजा ना करें
वर्ष 2014 में बसपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने शादियों में गौरी गणेश की पूजा करने पर सवाल उठाया था। कर्पूरी ठाकुर भागीदारी सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि शादियों में गौरी गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए। यह दलितों और पिछड़ों को गुमराह कर उनको गुलाम बनाने की साजिश है।

तीन तलाक का कारण हवस
भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए 29 अप्रैल 2017 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन तलाक को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि तीन तलाक देने वाले मुस्लिम सिर्फ  अपनी हवस मिटाने के लिए बीवियां बदलते हैं। तीन तलाक के पीछे ओछी मानसिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed