फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swami Prasad Maurya does not have right to live in society AYUSH minister dayashankar mishra dayalu

Ballia: 'स्वामी प्रसाद मौर्य को समाज में रहने का अधिकार नहीं', विवादित बयान पर आयुष राज्यमंत्री ने बोला हमला

Mon, 28 Aug 2023 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

बलिया जिले के प्रभारी और सूबे के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर अनर्गल बयानबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। कहा कि जो व्यक्ति हिंदू होकर भी अपने धर्म पर सवाल उठा रहा है उसे समाज में रहने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya does not have right to live in  society AYUSH minister dayashankar  mishra dayalu
बलिया में बाढ़ पीड़ितों से बात करते आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म को लेकर दिए कथित बयान पर बलिया जिले के प्रभारी और सूबे के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने हमला बोला है। मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदू होकर भी अपने धर्म पर सवाल उठा रहा है उसे समाज में रहने का अधिकार नहीं है। हालांकि हिंदू धर्म की यही खासियत है कि ऐसे लोगों को भी समाज में रहने देता है।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सोमवार को बलिया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने आए थे। मीडिया से बातचीत में दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि सस्ती और ओछी लोकप्रियता हासिल करने के लिए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ओछी राजनीति कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य

कहा कि पहले भी उन्होंने गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी की थी। यह उनके मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। मंत्री ने कहा कि सपा नेता खुद नहीं जानते है कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ब्राह्मणवाद पर टिप्पणी करने से पहले शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। विवादित बयानबाजी कर स्वामी प्रसाद मौर्य ओछी राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed