फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swachh Vidyalaya Puraskar will give star rating of basic schools

बेसिक स्कूलों की स्टार रेटिंग दिलाएगी स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Swachh Vidyalaya Puraskar will give star rating of basic schools
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की स्टार रेटिंग अब स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिला सकती है। इसके तहत सभी स्कूलों को पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोने, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण तथा कोविड-19 से बचाव के उपायों पर नंबर दिए जाएंगे। इन नंबरों के आधार पर स्कूलों को स्टार रेटिंग मिलेगी। इसके बाद जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न चरणों के माध्यम से उत्कृष्ट स्कूलों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने बीएसए को भेजे पत्र में सभी विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है। इसमें छह घटकों के आधार पर अधिकतम 110 नंबर दिए जाएंगे। पेयजल के लिए 22, शौचालय के लिए 27, साबुन से हाथ धोने के लिए 14, संचालन एवं रखरखाव के लिए 21, व्यवहार परिवर्तन के लिए 11 और कोविड-19 से बचाव के उपाय के लिए 15 नंबर मिलेंगे। प्राप्तांकों के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को कम से कम तीन स्टार रेटिंग अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। पांच स्टार वाले विद्यालय उत्कृष्ट कैटेगरी में रहेंगे। इसके अलावा भी विभिन्न चरणों के माध्यम से विद्यालय की स्थिति जानी जाएगी। जनपद स्तर और विकास खंड स्तर पर टास्क फोर्स समिति गठित होगी। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार वितरित होंगे। बीएसए शिवनारायन सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed