फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swachchhata pratiyogita me awwal

स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता के अव्वल छात्र सम्मानित

Thu, 12 May 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 12 May 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Swachchhata pratiyogita me awwal
ट्रॉफी
क्षेत्र के दुबर कृषक इंटर कालेज सिउरी के प्रांगण में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन पखवारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें भारत को स्वच्छ तथा सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के कक्षा दस के छात्र अंकित मौर्य प्रथम, सुंदरम यादव द्वितीय तथा छात्रा अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने अव्वल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को यदि स्वच्छ रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होना पड़ेगा। तभी स्वच्छ भारत का मिशन कामयाब हो सकेगा। इसके लिए देशभर में स्वच्छ भारत मिशन पखवारा चलाया जा रहा है। जो आगामी 16 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक उमेश यादव, प्रधानाचार्य हरिवंश यादव, अवर अभियंता अजीत कुमार, संजीव कुमार चौधरी, विजेंद्र सिंह, धीरेंद्र यादव, बाबू लाल गौतम, अशोक चौहान, दीपक मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed