फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Superintendent terminated the affiliation of nurse with CHC

अधीक्षक ने नर्स की सीएचसी से संबद्धता की समाप्त

Fri, 08 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Superintendent terminated the affiliation of nurse with CHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर प्रसव के बाद स्टाफ नर्स की ओर से गलत इलाज और लापरवाही से महिला की मौत के आरोप लगने के बाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ, तनवीर आजम ने उसकी संबद्धता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के गोरी ताल घोसा ग्राम निवासी शेषनाथ राजभर ने सीएचसी के अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया था कि 30 सितंबर को पत्नी प्रेमशीला का प्रसव कराने सीएचसी पहुंचे। वहां तैनात स्टाफ नर्स ने अस्पताल में भर्ती कर दवा और इंजेक्शन लाने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद प्रसव के लिए पैसे का दबाव बनाने लगी। पैसा नहीं देने पर नर्स ने लापरवाही पूर्वक प्रसव कराया। प्रसव के इलाज के लिए मऊ ले जाते समय प्रसूता ने अखोप ग्राम के पास दम तोड़ दिया। पीड़ित ने नर्स पर आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। इस मामले में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed