फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunshine during the day, dust storm in the evening

Ballia News: दिन में धूप, शाम काे धूल भरी आंधी चली

Fri, 03 Apr 2026 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, dust storm in the evening
अचानक मौसम खराब होने चलते आसमान में छाए बादल।संवाद - फोटो : 1
बलिया। जिले में शुक्रवार को धूप निकली और मौसम दिन भर गर्म रहा। लेकिन शाम को धूल भरी तेज हवा चली। इससे किसानों की धड़कन बढ़ गई। सुबह से ही तीखी धूप से लोग बेहाल हो गए थे। शाम चार बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई गई।
विज्ञापन

लगभग 20 किमी प्रतिघंटे की हवा चलने से कटी फसल तितर-बितर हो गई। आसमान में बादल देख किसान परेशान हो गए। इधर, आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्राे. सुरेश सिंह ने बताया कि रात के बाद मौसम साफ हो जाएगा। नरहीं : शाम को तेज पछुआ हवा ने किसानों को सांसत में डाल दिया। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मड़ाई रुक गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

40 गांवों की बिजली गुल
पूर। क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आंधी के चलते गौरा मदनपुरा, पहाराजपुर व कङसर उपकेंद्रों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। गौरा मदनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आंधी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed