बलिया। बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा एवं विश्व भोजपुरी सम्मेलन इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें हिंदी प्रचारिणी सभा के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पांडेय की पत्नी सुमित्रा देवी (80) का निधन बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित अस्पताल में हो गया। शुक्रवार को महावीर घाट स्थित गंगा तट पर उनके पति डॉ. शत्रुघ्न पांडेय ने मुखाग्नि दी। स्व. सुमित्रा पांडेय तिखमुपर स्थित प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त थी। उन्हें उप्र हिंदी संस्थान द्वारा भोजपुरी काव्य संग्रह पर भिखारी ठाकुर पुरस्कार से सम्मानित गई थी। शोकसभा में शिवजी पांडेय रसराज, डॉ. राजेंद्र भारती, विजय मिश्र, अशोक, हीरालाल, डॉ. जनार्दन राय, डॉ. रघुवंशमणि पाठक आदि शामिल रहे। उधर, अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के आनंद नगर स्थित कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पांडेय की पत्नी सुमित्रा देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस मौके पर कवि एवं साहित्यकार फतेहचंद्र बेचैन, डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, जितेंद्र त्यागी, परशुराम मिश्र, सर्वानंद मिश्र, हरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।