फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sulabh toilet to be built on Chaman Singh Bagh Road

Ballia News: चमन सिंह बाग रोड पर बनेगा सुलभ शौचालय

Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sulabh toilet to be built on Chaman Singh Bagh Road
बलिया। जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने महिला अस्पताल परिसर एवं चमन सिंह बाग रोड पर सुलभ शौचालय निर्माण के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शौचालय, यूरिनल तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। विकासखंड बांसडीह के ग्राम केवरा बाजार में सड़क पर ही बाजार लगने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिलाधिकारी ने केवरा बाजार को बलेउर मंडी में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। वार्ड नंबर 10 में जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति के दाहिने तरफ वाले मार्ग पर बांस के सहारे विद्युत लाइन खींचे जाने का मामला भी उठाया गया। इसे जान-माल के लिए खतरा बताते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल वहां विद्युत खंभा लगाकर सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बलिया शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि कई कैमरे खराब हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग को जांच कराकर सभी सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश एवं सभी व्यापार बंधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed