{"_id":"5d7934ba8ebc3e01734767eb","slug":"suicide-jaunpur-news-ballia-news-vns483059259","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिचलाघाट चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह किराए पर रह रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानते हुए कार्रवाई में जुट गई। जबकि युवक के पैर तथा नाक से खून निकले हुए थे, जिससे मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
बिहार प्रांत के सिवान निवासी विनय कुमार पुत्र कन्हैया बारी शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर नगर के सतीश चंद कॉलेज में पढ़ता था। विनय का चचेरा भाई अभिषेक उससे लैपटॉप लेने के लिए उसके कमरे पर बुधवार की सुबह आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो उसने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंखे की हुक लगे फंदे पर लटक रहे छात्र के शव को नीचे उतरवाया। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान फोटोग्राफी के साथ ही संभावित स्थानों का नमूना भी लिया। छात्र ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक का पैर फंदे से लटकने के बाद जमीन से सटा था। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही है। बताया कि युवक के परिजन तहरीर दे रहे हैं जिसमें उन्होंने भी युवक की आत्महत्या का जिक्र किया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।