{"_id":"5a8ef8054f1c1bd34b8ba43a","slug":"sue-center-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा
ballia
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल परीक्षा के अंतिम दिन भी केंद्रों पर खूब मनमानी हुई और नकल माफियाओं ने अधिकारियों को खूब छकाया। एक केंद्र पर अधिकारियों के पहुंचते ही नकल की बरसात होने लगी। खफा डीएम के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सचल दस्ता की टीमों ने दो केंद्रों पर मुन्नाभाई पकड़े। जबकि पांच परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए। और एक मुन्नाभाई पर मुकदमा दर्ज कराया गया तो दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
बोर्ड परीक्षा के 15 वें दिन हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान एसडीएम बैरिया व एसओ रेवती की टीम श्री अमर शहीद कौशल इंटर कॉलेज नरायनागढ़ केंद्र पर पहुंची तो नकल के पर्चियों की बरसात होने लगी। एसडीएम ने मामले से डीएम को अवगत कराया और इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रेवती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम निबहना उमावि खारी पहुंची तो यहां परीक्षार्थी अमरेंद्र कुमार राम के स्थान पर बिहार के सिवान जिले के नेतवार निवासी विकास कुमार आधार कार्ड पर फोटो चिपकाकर परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। इसी केंद्र पर रितेश कुमार के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि में सात साल का अंतर होने पर रस्टीकेट किया गया। इसी केंद पर परीक्षार्थी निर्मल कुमार पहचान पत्र नहीं दिखा और उदंडता करने लगा।
सिवान जिला निवासी इस छात्र को भी रस्टीकेट किया गया। एक सचल दस्ते ने धानमुनि हंसनाथ इंटर कॉलेज इदलीसपुर खंदवा पर परीक्षार्थी बृजेश कुमार को 14 साल उम्र कम करके परीक्षा देते पकड़ा। इसके प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि 10 जुलाई 2002 व आधार पर जन्मतिथि 15 अक्तूबर 1986 अंकित मिला। इसे रस्टीकेट किया गया। इसी केंद्र पर परीक्षार्थी दीपक राज को छह साल उम्र कम करके परीक्षा देते पकड़ा। इसके प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि दो जुलाई 2005 व आधार पर दो जुलाई 1999 अंकित मिला। उधर, केदार चौधरी उमावि कोलकला में नकल करते एक छात्र को पकड़कर केंद्र व्यवस्थ्ाापक ने रस्टीकेट किया।