फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students sought shabby building roads soon

छात्रों ने जर्जर सड़कों को शीघ्र निर्माण कराने की मांग की

Tue, 14 Apr 2015 12:02 AM IST
Students sought shabby building roads soon
Students sought shabby building roads soon Updated Tue, 14 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students sought shabby building roads soon

विज्ञापन
नगर की सड़कें पिछले पांच साल से टूटी हुई हैं। एक साल पहले ही सड़कों के निर्माण के लिए दो अरब रुपये शासन ने जनपद को मुहैया कराया था। सड़कों को रबड़युक्त बनाने का दावा चेयरमैन तथा काबीना मंत्री नारद राय ने की थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति करने के बाद सबकुछ जैसे का तैसे है। इससे नाराज जनपद के छात्र नेताओं ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंप तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग की है।


छात्रनेता रिपुंजय रमण पाठक एवं अधिवक्ता अजय चौधरी डब्लू के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नगर के सड़कों को ठीक करने को लेकर आवाज बुलंद की। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा को सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता अजय चौधरी डब्लू ने कहा कि नगर के एलआईसी से रामलीला मैदान नया चौंक, काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग, कोतवाली- एनसीसी तिराहा मार्ग, कुंवर सिंह-जेल रोड सहित विभिन्न मार्ग काफी जर्जर पड़े हुए हैँ।
विज्ञापन


लेकिन कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया। सबसे खराब स्थित काजीपुरा मिड्ढ़ी मार्ग का है। इस मौके पर लक्ष्मी पंडित, सागर सिंह राहुल, कन्हैंया अग्रवाल, आनंद पांडेय, कुलदीप ओझा, भानू प्रकाश, सौरभ, गौरव, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed