फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students sitting on hunger strike at the college gate for demands

मांगों को लेकर कालेज गेट पर अनशन पर बैठे छात्र

Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on hunger strike at the college gate for demands
अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा के छात्र नेता अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्व सूचना के अनुसार 10 बजे विद्यालय के गेट पर अनशन पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने बताया कि गत एक साल से कई समस्याएं बरकरार हैं। इसको हल करने के लिए कई बार महाविद्यालय के प्राचार्य सहित उपजिलाधिकारी बैरिया को अवगत कराया गया। फिर भी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। इससे बाध्य होकर उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे वरुण कुमार मिश्र, आनन्द यादव, सरबजीत कन्नौजिया, दया नन्द यादव शनी ने छात्रों ने बताया कि विद्यालय प्रशाशन द्वारा छात्रवृत्ति में 75 प्रतिशत छात्रों को अनुपस्थिति दिख दिया गया। बहुतेरे छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए। रोल नम्बर मैच न होना, आधार कार्ड रिजेक्ट दिखाना, महाविद्यालय में साफ-सफाई व पानी की व्वस्था, विद्यालय समय से खुलने व अध्यापकों के समय से आने, परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं का विषय परिवर्तन हो जाना, विद्यालय के लाइब्रेरी व बुकबैंक में नई पुस्तक मंगवाने तथा क्लास रूम में सफेद बोर्ड समय से लगवाने की मांगें उठाई गईं। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आमरण अनशन जारी रखने का एलान किया। इस मौके पर राहुल पाण्डेय, अजय यादव, प्रभाकर यादव, शिवम सिंह, आशीष दुबे, मुकेश ठाकुर समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed