फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students promoted for marks improvement will be able to give board exam next year

अंक सुधार के लिए प्रोन्नत हुए छात्र अगले साल दे सकेंगे बोर्ड की परीक्षा

Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students promoted for marks improvement will be able to give board exam next year
बलिया। कोरोना काल में यूपी बोर्ड ने सत्र 2021 के दसवीं और बारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए प्रोन्नत कर दिया था। लेकिन उन छात्रों के अंक पत्र में त्रुटियां शेष रह गई है। उसके सुधार के लिए ऐसे छात्र अंक सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे छात्रों को सत्र 2022 की बोर्ड में परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का एक अवसर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड ने कक्षा दस एवं बारह के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थी अब बोर्ड परीक्षा फॉर्म 20 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं ऐसे छात्र जो 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच आयोजित अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed