फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students election in college

विजेंद्र बने अध्यक्ष, जितेंद्र महामंत्री

Wed, 30 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 30 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students election in college
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार यादव तथा महामंत्री पद पर जितेंद्र कुमार यादव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस कालेज में 2705 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें 1509 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



सुबह आठ बजे से शुरू हुए चुनाव में वोट डालने के लिए छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर खड़े थे। विभिन्न पदों पर कुल 383 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित विजेंद्र कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजवीर प्रताप सिंह को 397 मतों से पराजित किया वहीं महामंत्री पद पर जितेंद्र कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश चौहान को 353 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद नीरज कुमार सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संदीप कुमार यादव को 116 मतों से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर हिमांशु दूबे ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपने राकेश पासवान को 104 मतों से पराजित किया। जबकि कला संकाय के पद पर गुड्डू राजभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भीष्म यादव को 395 मतों से शिकस्त दी।


 इस मौके पर एसडीएम सिकंदरपुर घनश्याम त्रिपाठी, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सिकंदरपुर सुरेश चंद्र रावत, एसओ सिकंदरपुर मोती लाल पटेल, एसओ खेजुरी सारनाथ सिंह, एसओ पकड़ी दीप नारायण सरोज  समेत भारी संख्या में पीएसी व महिला पुलिस भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed