बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित सेंट थॉमस स्कूल के छात्रों ने मंगलवार को 10वीं की परीक्षा में स्कूल प्रबंधन द्वारा उपेक्षात्मक रवैया अपनाने और कम नंबर देने के विरोध में सड़क पर उतर गए और चक्काजाम कर दिया। इससे करीब घंटे भर तक जिला अस्पताल जाने वाले मुख्यमार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों और उनके अभिभावकों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय प्रबंधन से जुड़ें छात्रों का अच्छा नंबर आया है। जबकि हमने नौवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद 10वीं में हमारा कम नंबर आया है। विद्यालय का प्रियांशु सिंह ने बताया कि नौवीं कक्षा तक उसने 80 फीसदी अंक प्राप्त किया है। इसके बावजूद हाईस्कूल में मुझे 50 प्रतिशत से भी कम अंक दिए गए हैं। ऐसे कई छात्रों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उनकी अनदेखी के कारण परीक्षाफल में कम अंक प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विद्यालय के सभी छात्रों ने परीक्षा कराने और उस आधार पर नंबर देने की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। प्रदर्शन करने वालों में आयुष सिंह, ज्ञानप्रकाश, आनंद सिंह, अनुराग सिंह, ओमप्रकाश यादव, अभिनव सिंह, प्रेरक गुप्ता, रितिका गुप्ता, दीपू मिश्रा, शिवम राय आदि शामिल रहे।