बलिया। नौ सूत्रीय मांगों लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में भिक्षाटन कर हल्ला बोला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रों ने विश्वविद्यालय का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये और विश्वविद्यालय के अटल प्रशासनिक भवन के समक्ष धरने पर बैठ गए। इसके पश्चात कुलसचिव के साथ कमेटी छात्रों की बात सुनने आई और मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। वहीं, छात्रों ने भिक्षा राशि कुलपति को सौंपा गया। इस दरमियान छात्रों ने कुलपति पर छात्रों का भविष्य खराब करने का आरोप लगाया। टीडी कालेज के छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि हम पढ़ेंगे भी और अधिकार के लिए लड़ेंगे भी। प्रदर्शन करने वालों में अनुभव,अंकित, अभिषेक सीटू, मंजूर, अभिनव चंचल, प्रवीण विक्की, हिमांशु, अनुराग पटेल, इशू सिंह, आदित्य परिहार, सौरभ सहयोगी, अजय यादव, नीतीश यादव, अंकित सिंह, रिंशु पांडेय, शमशेर, अमरेश, यूपी सिंह, आदित्य परिहार, सूरज आदि शामिल रहे।