{"_id":"5be42c5eb72498b45c5c22bce6b0b268","slug":"students-angry-over-chaos-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दुर्व्यवस्था पर बिफरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दुर्व्यवस्था पर बिफरे छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था का आरोप लगाते हुए छात्रों के एक दल ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सीएमएस आवास पर पहुंचे छात्रों ने काली पट्टी बांधकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवस्था सही न होने के विरोध में 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की घोषणा की।
सीएमएस आवास पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रनेता भैया अमित सिंह ने कहा कि दवा व चिकित्सक आज मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। बावजूद पैसा कमाने की होड़ में जनपद का चिकित्सकीय प्रशासन इतनी लापरवाह और बाजारू तरीके से काम करता है कि सभी हतप्रभ हैं।
इसका ठोस उदाहरण जिला अस्पताल है, जो स्वयं बीमार होकर रेफरल चिकित्सालय में तब्दील हो चुका है। ओपीडी में बैठने तथा राउंड का समय तक निर्धारित नहीं है। ज्यादातर चिकित्सक आवास पर ही निजी प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। आलोक सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में न तो एक्स-रे की सुविधा है और नहीं किसी गंभीर बीमारी में जांच की।
विज्ञापन
छात्रों का नेतृत्व छात्रसंघ युवा मोर्चा के छात्रनेता ओंकार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर प्रमील पांडेय, विवेक वर्मा, सनक पांडेय, राजू सिंह, रोहित टिंकू, ऋषि सिंह, बंटी सिंह, प्रवीण वर्मा, नंदलाल यादव, यश मिश्र बंटी, तेज प्रताप आदि रहे। अध्यक्षता अभिषेक सिंह रंजन तथा संचालन दिलीप भाई ने किया।