फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student dies after being hit by tractor crowd creates ruckus at Matihi check post

Ballia News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, मटीही चेक पोस्ट पर भीड़ का हंगामा

Mon, 24 Feb 2025 05:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत के बाद स्थानीय जनता ने जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर माहौल शांत हुआ और कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने।
 

विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor crowd creates ruckus at Matihi check post
सड़क पर हंगामा करती भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छठी की छात्रा संजना भारती (14) पुत्री राजेंद्र भारती निवासी मटिही की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर शवरख जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर मो. उस्मान, एएसपी कृपा शंकर ने स्थानीय लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद लोग शांत हुए। मटीही निवासी संजना भारती पुत्री राजेन्द्र राम साइकिल से सहदेश ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजर रही थी। इसकी चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता पर गुस्सा जताने लगे। भीड़ धीरे-धीरे उग्र हो गई और वहां हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फेफना थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चितबड़ागांव थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह भी पहुंचे। साथ में रसड़ा, गड़वार और नरही थाना पुलिस को भी बुलाया गया।




मौके पर पहुंचे सीओ सदर मोहम्मद उस्मान, एएसपी कृपाशंकर ने स्थानीय लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। हादसे के बाद संजना के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed