फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong Woman educated society itself : Rajesh

शिक्षित नारी से ही सशक्त समाज : राजेश

Sat, 18 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 18 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strong Woman educated society itself : Rajesh
राजा सूरथ सुरहा विकास सेवा समिति की ओर से शनिवार को जन नायक स्व. शारदानंद अंचल की 69वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने कहा कि शिक्षित नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा।
विज्ञापन


कहा कि महिलाओं को देवी  के रूप में पूजा जाता है। आज आवश्यकता है कि नारी की सामाजिक स्थिति सुधारकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। यह महिला सशक्तिकरण का केंद्र क्षेत्र की किशोरियों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा है। जो कि सराहनीय है।
विज्ञापन


अंत में उन्होंने समिति को स्व. शारदानंद अंचल की जयंती पर पांच सिलाई मशीन प्रदान किया। इस अवसर पर शहनाई महिला सशक्तिकरण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहीं किशोरियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यदुनंदन प्रजापति, अवधेश भारती, रामलखन यादव, संजय सिंह, भरत शर्मा, सोनू वर्मा, छितेश्वर यादव, अर्जुन बिंद, देवी लाल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षक अवधेश भारती और संचालन छात्रनेता चंदन यादव ने किया। आगंतुकों के प्रति श्याम प्रकाश शर्मा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed