फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong sunlight and hot air are making people miserable

तेज धूप व गर्म हवा लोगों को कर रही बेहाल

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight and hot air are making people miserable
बलिया। गर्मी ने चैत माह में ही लोगों को रुलाना शुरु कर दिया है। सुबह ही तेज होने के कारण दोपहर में चलना मुश्किल होने लगा है। दोपहर में चल रही हल्की हवा तेज धूप के कारण लू महसूस कराने लगी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान जहां 22 डिग्री रहा वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना। अचानक तेज गर्मी से रबी की पिछेती वाले किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान पिछले पांच दिनों से स्थिर है जबकि न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

अब चैत माह की शुरुआत हो चुकी है और पांच दिन बीत चुके हैँ। लेकिन अभी से ही चढ़ता पारा लोगों को रुलाने लगा है। गुरुवार को तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवा लोगों को लू महसूस करा रही थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग खासकर गर्म हवा व धूप से बचने के लिए चेहरे को ढंक कर ही घरों से निकले। हालांकि अभी सुबह व शाम में गर्मी कम होने के कारण राहत मिल रही है। लेकिन दिनों-दिन बढ़ते तापमान को लेकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बेचैन करेगी। उधर, खेतों में रबी की फसलें अब पकने लगी हैं लेकिन अचानक तेज धूप होने से पिछेती खेती को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों की मानें तो इस वर्ष लगातार बारिश व जलभराव के कारण रबी की फसलों की बोआई काफी विलंब से हुई। तेज धूप व गर्म हवा से गेहूं, जौ, चना आदि के दाने जल्दी सूखने लगेंगे और इसके चलते पैदावार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed