फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong room security in three-tier circle

त्रिस्तरीय घेरे में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strong room security in three-tier circle
नगर के मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : BALLIA
मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम व बीबी पैट मशीन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके लिए मंडी समिति में तीन सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस सुरक्षा घेरे में केंद्रीय पुलिस बल के साथ ही पीएसी एवं सिविल पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी नियमित रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे हैं। इसीक्रम में शु्क्रवार को सदर विस से सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री नारद राय एवं अन्य पार्टी के प्रत्याशी मंडी समिति पहुंचा व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम व बीबी पैट मशीन को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में रखा गया है। जिसकी निगरानी के लिए केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी च सिविल पुलिस को विधानसभावार तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर केंद्रीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। वही इसके बाहर बालू की बोरी का बंकर बनाकर केंद्रीय पुलिस बल तैनात है। इसके बाद पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं मंडी समिति के मुख्य गेट पर केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी व सिविल पुलिस को तैनात किया गया है। जहां मंडी आने-जाने वाले प्रत्येक वाहनों के साथ ही लोगों की जांच करते नजर आए। इसके अलावा ईवीएम व बीबीपैट मशीनों एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने चार से 10 मार्च तक आठ-आठ घण्टे की तीन शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती की है। जिसके लिए बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र, निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, उप्र राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतराज, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, ड्रेनेज मण्डल के अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय श्रीवास्तव को तैनात किया गया है। सुरक्षा का आलम यह है कि यहां एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
विज्ञापन

मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन
विधानसभा 2022 शांतिपूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली। अब जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा 10 मार्च को होने वाले मतगणना की तैयारी को लेकर कमर कस लिया है। जिसके लिए मंडी समिति में विधानसभा वार तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान विधान सभावार बांस-बल्ली, जाली संबंधित ठेकेदार द्वारा लगाना शुरू कर दिया गया है। इसके बाद मेज, कुर्सी, लाइट, पर्दा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed