{"_id":"63bc509b8d4c595c373ae89b","slug":"strong-cold-forced-people-to-hide-in-their-homes-ballia-news-vns6928868165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कड़ाके की ठंड से लोगों को घरों दुबकने को किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कड़ाके की ठंड से लोगों को घरों दुबकने को किया मजबूर
कोहरे के चलते एनएच-31 पर दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाता ट्रक।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। कड़ाके की ठंड का कहर सोमवार भी जारी रहा। हल्की पछुवा हवा के बीच ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यवस्त है वहीं आलू व सब्जी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। हालांकि रबी की फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा। सोमवार को अधिकतम पारा जहां 16 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम पारा लुढ़क कर 6 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
करीब 10 किमी की गति से चल रही पछुआ हवा के चलते सोमवार को शीतलहर व गलन भरी ठंड में और इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग बेहाल हो गए हैं और उनके कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं। शहर से गांव तक के लोगों की दिनचर्या ठंड के चलते बेपटरी होने लगी है। नगरीय क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दुकानदार जहां-तहां गत्ते, लकड़ी, टायर आदि जला कर शरीर को गर्म करते रहे। सोमवार की सुबह में घनघोर कोहरा रहा और काफी देर से छंटा। इसके कारण सड़कों पर वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ा। पूरे दिन लोग धूप के लिए तरसते रह गए लेकिन भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। शाम के समय तो गलन व ठंड और इजाफा होने से लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में काफी कम संख्या में खरीदार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।