फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strike postponed on assurance of Basic Education Minister

बेसिक शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर धरना स्थगित

Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strike postponed on assurance of Basic Education Minister
बलिया। उत्तर प्रदेशीय संघ की ओर से सोमवार को शिक्षकों ने स्कूलों में तालाबंदी कर बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बेसिक शिक्षा मंत्री के फोन पर दिए गए आश्वासन पर स्थगित हो गया। इसके पूर्व धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएसए ने शासनादेश की आड़ में खुली लूट मचा रखी है और जनपद को नीलाम करने में जुटा है। इसकी जांच होनी चाहिए। धरना को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षा सत्पा सिंह, सुशील त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के सुशील पांडेय कान्ह जी, महाविद्यालय शिक्षक संघ के डॉ. ब्रजेश सिंह और डॉ. अखिलेश सिंह आदि ने समर्थन दिया। इसके अलावा, संसदीय कार्य मंत्री और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी धरना स्थल पर मौजूद रहे और वहीं से बेसिक शिक्षा मंत्री से वार्ता कर मांगे पूरी होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, अजय मिश्र, शशि ओझा, संतोष सिंह, दुष्यंत सिंह, संजय दुबे, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जितेन्द्र सिंह और संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed