फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strictly on Triple Riding

ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती

Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strictly on Triple Riding
Triple Riding - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान की हनक अब नगर में दिखनी शुरू हो गई है। लोग अपने घरों से बाइक लेकर निकलने से पहले हेलमेट लगा रहे हैं। जिनके पास हेलमेट नहीं है वे अब अपने लिए हेेलमेट खरीदने की जुगत में लग गए हैं। मंगलवार को चितू पांडेय चौराहे पर यातायात निरीक्षक सुरेशचंद्र दूबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चालान काटा। इस दौरान कई वाहनों को सीज भी किया गया। जबकि चार पहिया वाहनों में चलने वालों को सीट बेल्ट न लगाने वालों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में 12 से 19 फरवरी तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहन चालकों की सुरक्षा की दिशा में जागरूकता चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अनुपालन में यातायात क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण के निर्देश पर सोमवार से अभियान शुरू कर दिया गया। नगर में चितू पांडेय चौराहे से होकर गुजरने वाले वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसके मद्देनजर सोमवार से ही चित्तू पांडेय चौराहे पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें यातायात निरीक्षक के साथ पुलिस तथा पीआरडी के जवानों की मदद ली जा रही है। वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान में मंगलवार को करीब सौ वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बिना कागजात चलने वाले वाहनों को सीज किया गया। हेलमेट पहनकर चल रहे बाइक सवार राजेश कुमार और गौरीशंकर का कहना है कि सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट बहुत ही जरूरी है। यह सिर्फ उनकी रक्षा ही नहीं, बल्कि धूप, बारिश के दौरान भी सहायक है। दुपहिया वाहन चलाते समय सभी को बाइक अवश्य ही पहनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed