{"_id":"61d091b9b5137a0dab063a81","slug":"streets-and-drains-will-shine-with-four-crores-ballia-news-vns631213092","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से चमकेंगी गलियां और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से चमकेंगी गलियां और नालियां
विज्ञापन
बलिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित सिकंदरपुर नगर पंचायत के विकास के लिए स्वीकृत 4.10 करोड़ में शासन की ओर से पहली किस्त में 40 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें नाला, सीसी सड़क, इंटरलाकिंग निर्माण, पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगा। नगर पंचायत की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
छोटी और नई नगर पंचायतों की जनसंख्या कम होने के कारण 14 वें वित्त और अवस्थापना निधि से इतनी धनराशि नहीं मिल पाती है कि उनका संपूर्ण विकास हो सके। इसी को आधार बना पर पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना शुरू की गई है। इसमें आगामी 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करनी होती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक बजट के लिए आबादी के हिसाब से नगर निकायों का वर्गीकरण किया गया है। इसके अनुसार 10 हजार की आबादी वाले नगर निकायों को दो करोड़, 10 से 20 हजार तक की आबादी वाले निकाय को तीन करोड़ और 20 से 50 हजार तक की आबादी वाले नगर निकायों को चार करोड़ रुपये की मदद अवस्सथापना सुविधाओं के विकास के लिए दिया जाता है। शासन की ओर से सिकंदरपुर नगर पंचायत का चयन योजना के तहत कर तो लिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से बजट जारी नहीं था। अब योजना के तहत शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। पहली किस्त में 40 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। नगर पंचायत की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
योजना के तहत 34.18 लाख से वार्ड सात और आठ में कठौड़ा मुख्य मार्ग से सीसी रोड, वार्ड आठ और दो में 26.06 लाख से सड़क, वार्ड आठ और छह में गंधी चौक मीनार तक 31.39 लाख से सड़क, वार्ड पांच में जलपा मंदिर से इंटरलाकिंग 33.11 लाख से, वार्ड 14 और तीन में 28.45 लाख से पुराना डाकखाना से अस्पताल मोड़ तक इंटरलाकिंग, वार्ड तीन में बाजार मोडज तक सीसी रोड 25.25 लाख से, वार्ड 12 और नौ में बेल्थरा मुख्य मार्ग तक रंगीन इंटरलाकिंग और नाली 36.73 लाख से, वार्ड पांच में मनियर रोड से इंटरलाकिंग और नाली 28.27 लाख से, वार्ड छह में नाला 24.58 लाख से, वार्ड 10 में इंटरलाकिंग और नाली 13.97 लाख से, बस स्टेशान चौराहा से थाना गेट तक एलईडी लाइट, 38.96 लाख, वार्ड पांच में मनियर मार्ग से आगे तक एलईडी लाइट 9.81 लाख से, शिवाजी पार्क एलईडी लाइट 12.24 लाख से, वार्ड नौ धनेश्वर विहार कालोनी में एलईडी लाइट 11.76 लाख से, वार्ड 15 और सात में महावीर स्थान से चर्तुभुज मंदिर तक और अन्य स्थान पर एलईडी लाइड 19.53 लाख से, वार्ड 15 में पुराना डाकखाना से आगे तक एलईडी लाइट 11.76 लाख., वार्ड पांच में जमालपुर चट्टी से नई बस्ती और आगे तक एलईडी 13.70 लाख से और अन्य स्थान पर 10.80 लाख से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित नंगर पंचायत में पहली किश्त की धनराशि शासन से जारी कर दी गई है। यहां विकास के लिए 4.10 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत है। टेंडर कराया जा रहा है।
अरुण कुमार यादव, ईओ सिकंदरपुर