{"_id":"61e1b80b8a03954e513e6116","slug":"storage-problem-will-be-heavy-on-potatoes-ballia-news-vns6335760148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू पर भारी पड़ेगी भंडारण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू पर भारी पड़ेगी भंडारण की समस्या
विज्ञापन
बलिया। मौसम की अनुकूलता के कारण आलू की पैदावार अच्छी होने का अनुमान है। जनपद में भंडारण के लिए सिर्फ दो कोल्ड स्टोरेज हैं। ऐसे में अनुमानित उत्पादन और कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता में काफी अंतर होने के कारण भंडारण की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। पिछले वर्ष भी ऐसी दिक्कत आई थी।
जिला उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल करीब आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई किसानों ने की है। इससे अनुमानित पैदावार 22 लाख क्विंटल आलू की होगी। आलू की अगैती बुवाई करने वाले किसान तो समय से खुदाई करके बाजारों में बेच रहे हैं। पिछेती बुवाई करने वाले किसानों की फसल खेतों में है। वहीं अगले वर्ष आलू की बुवाई के लिए किसान बीज को भंडारित करते हैं। उस दौरान आलू बीज बिक्री करने पर अच्छी कीमत मिल जाती है। हालांकि जिले में 15 कोल्ड स्टोरेज हैं। जिसकी भंडारण क्षमता करीब 11 लाख क्विंटल की है। उद्यान विभाग की माने तो करीब आठ लाख क्विंटल आलू बीज भंडारण होने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि जिले में स्थापित कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता जरूरत के हिसाब से नहीं होने से समस्या उत्पन्न होगी। हर साल इसी कारण जिले में बुवाई के समय आलू बीज बाहर से मंगाना पड़ता है। सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि अनुमानित पैदावार के हिसाब से भंडारण की समस्या होगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो।
----
इस साल भंडारण की समस्या की वजह से कम रकबे में आलू की बुवाई किए हैं, लेकिन खुद के प्रयोग के लिए आलू बीज भंडारित करना है। भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होना लाजमी है। ऐसे में प्रशासन को समय से व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
- अजय सिंह, किसान
----
अगती बुवाई की वजह से खेत से ही आलू की बिक्री हो जा रही है, लेकिन अगले वर्ष के लिए आलू बीज भंडारित करना ही है। जबकि जिले में आलू भंडारण की व्यवस्था नाकाफी है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि समय से भंडारण की व्यवस्था कर लें।
-रमेश भारती, किसान
----
करीब एक एकड़ आलू की बुवाई की है। पैदावार अच्छी होने का अनुमान है। भंडारण के लिए जिले में 15 कोल्ड स्टोरेज बना है, लेकिन क्षमता से कम भंडारण होने पर किसानों को आलू जमा करने गैर जनपदों का चक्कर काटना पड़ता है।
-जितेंद्र सिंह, किसान
----
आलू के बीज का भंडारण को लेकर पिछले वर्ष भी समस्या उत्पन्न हुई थी। किसान या तो औने-पीने दामों पर आलू बेच देते हैं या फिर आलू सड़ जाता है। भंडारण की व्यवस्था प्रशासन को समय से कर लेनी चाहिए। जिससे किसानों को परेशानी न हो।
-शिवजी मौर्या, किसान
-----------