फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stopped speed to get justice for scorched contract workers

झुलसे संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए रोकी रफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stopped speed to get justice for scorched contract workers
रामपुर में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर तालाबंदी करते छात्र व उपभोक्ता। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर दुगाई विद्युत सब स्टेशन पर तार हटाते समय झुलसे दो संविदा कर्मियों को आर्थिक सहायता एवं विद्युत सब स्टेशन ठीक से संचालित करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

विद्युत करेंट से झुलसे चितबड़ागांव थाना के टिकादेवरी निवासी संविदा कर्मी हरिशंकर ठाकुर पुत्र रामवचन एवं फेफना थाना के गौरा निवासी राजकुमार यादव पुत्र बाल्मीकि यादव को न्याय दिलाने के लिए आक्रोशित सैकड़ों गांव वालों एवं क्षेत्र वासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाइक एवं ट्रैक्टर से सब स्टेशन पहुंचे। कोई सक्षम अधिकारी न रहने पर नारेबाजी करते हुए रसड़ा पहुंच कर बलिया मार्ग के कोटवारी मोड़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन को संचालित करने एवं जीवन-मौत से जूझ रहे संविदाकर्मियों की आर्थिक सहायता एवं विद्युत सब स्टेशन को ठीक से संचालित करने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, सहायक अभियन्ता विद्युत वितरण तृतीय को संबंधित पत्रक सौंपा। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, सुरेश राम, वसीम अहमद, भरत सिंह, राजेश शर्मा, रामाधार, सतेन्द्र प्रसाद, तारकेश्वर ठाकुर, आदि लोग शामिल रहे। इस मौके पर कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed