फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stone pelting on revenue and police team constructing drain, two constables injured

Ballia News: नाली निर्माण करा रही राजस्व, पुलिस टीम पर पथराव, दो सिपाही घायल

Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on revenue and police team constructing drain, two constables injured
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना सिकंदरपुर के मझवलिया गांव में बुधवार की दोपहर सार्वजनिक नाली का निर्माण कराने पहुंची राजस्व, पुलिस और ग्राम विकास विभाग की संयुक्त टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

छत से ईंट, पत्थर और शीशे की बोतलें फेंकी गईं। दो कांस्टेबल आयुष सिंह और विनोद कुमार घायल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उपजिलाधिकारी न्यायालय में चालान कर सभी को जेल भेज दिया। वहीं, दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मझवलिया गांव में लंबे समय से नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीण नाली निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम सहित उच्चाधिकारियों से लगातार मांग कर रहे थे। एसडीएम सुनील कुमार के निर्देश पर राजस्व व ग्राम विकास विभाग की संयुक्त टीम पुलिस फोर्स के साथ नाली निर्माण कराने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच जैसे ही नाली निर्माण शुरू हुआ, इसी दौरान नाली निर्माण का विरोध कर रहे शिव मुनि साहनी के मकान की छत से लोग ईंट, पत्थर व बोतल फेंकने लगे। हमले में सिकंदरपुर थाने पर तैनात आरक्षी आयुष सिंह और विनोद कुमार घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरपुर पहंुचाया। आयुष सिंह की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव प्रमोद कुमार सिंह की शिकायत पर राजस्व व पुलिस टीम को भेजा गया था। वार्ता के दौरान ही हमला कर दिया गया। आठ नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और अन्य की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed