{"_id":"698648872a6fb832e7098b25","slug":"stone-pelting-on-gomti-and-utsarg-express-one-passenger-injured-ballia-news-c-190-1-ana1001-157286-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोमती और उत्सर्ग एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोमती और उत्सर्ग एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
विज्ञापन
बलिया। छपरा- बलिया रेलखंड पर तीन दिन में दो ट्रेनों उत्सर्ग एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का मामला आया है। इसमें एक यात्री को भी चोट आई है। तीन जनवरी को उत्सर्ग एक्सप्रेस और चार को गोमतीनगर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई है।
जीआरपी के उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि चार फरवरी को कंट्रोल रूम जीआरपी की ओर से सूचना दी गई कि ट्रेन संख्या 15053 गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच के बगल वाले जनरल कोच पर पत्थर मारा गया है। कोच का शीशा चकनाचूर हो गया है। गाजीपुर सिटी आरपीएफ पोस्ट से कर्मचारियों ने मुआयना किया। शिकायतकर्ता नीतेश कुमार निवासी निचला तेलवा थाना नगर टाइन जिला छपरा बिहार ने बताया कि सुरेमनपुर के पास किसी ने पत्थर फेंका था। खिड़की के पास बैठे यात्री को चोट लगी थी। वह व्यक्ति बलिया के आस-पास उतर गया है।
वहीं, तीन जनवरी को उत्सर्ग एक्सप्रेस में स्कोर्ट कर रहे सिपाही बृजेश यादव व संदीप कुमार ने फोन कर बताया कि सहतवार और रेवती रेलवे स्टेशनों के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की है। कोच संख्या एम-वन और एम-टू कोच का शीशा टूटा है। ट्रेन के बलिया स्टेशन पर पहुंचने पर रेलकर्मियों ने क्षतिग्रस्त शीशा को पैक करवाया। इसकी खबर पर जीआरपी व आरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से पत्थरबाजी वाले स्थान पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि दोनों मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।