फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   stole bikes

चोरों ने नगदी समेत हजारों का सामान चुराया, बाइक चुरा कर जलाया-

Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
stole bikes
फोटो सहित...
विज्ञापन

नगदी समेत हजारों का सामान चोरी, चोरों ने बाइक फूंकी
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में चोरों ने रविवार की रात नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर एक बाइक को चुराकर ले गए और कुछ दूरी पर ले जाकर उसको आग के हवाले कर दिया, जिससे बाइक जलकर राख हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

देवकली निवासी सोनू पासवान का परिवार रात में घर में सो रहा था। इसी बीच रात में चोरों ने उनके घर में घुसकर करीब 10 हजार रुपये नगदी तथा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद वह दरवाजे पर खड़ी बाइक चुरा कर ले गए और कुछ दूरी पर जाकर बाइक को आग के हवाले कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि दरवाजे से बाइक चुराकर ले जाना और फिर कुछ दूरी पर उसे आगे के हवाले कर देने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ग्राम प्रधान भोला राय ने पुलिस अधीक्षक से गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed