फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sticks cracked on the UP-Bihar border, 10 injured

यूपी-बिहार की सीमा पर दियारे में चटकीं लाठियां, 10 घायल

Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks cracked on the UP-Bihar border, 10 injured
नरहीं। उमरपुर दियारे में खेत की मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। नरहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया लेकिन घटनास्थल बिहार में होने के कारण उन्हें बिहार पुलिस को सौंप दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के बड़का खेत पलिया खास निवासी बालचंद यादव उमरपुर दियारे में डेरा बना कर रहते हैं। वहीं उमरपुर दियारे में साठ के डेरा में राजेंद्र चौधरी का घर है। खेत की मेड़ काटने के विवाद में लोगो ने राजेंद्र चौधरी के लोगों ने पिटाई कर दी। इसकी सूचना बालचंद यादव ने बड़का खेत गांव में दी। लोग लामबंद होकर उमरपुर दियारे पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के राजेंद्र चौधरी (60), भरत चौधरी (55), पवन कुमार (28), इंटू (32), छट्ठू (40), भुवर (26) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के बालचंद यादव (70), मुन्नी यादव (45), रामप्रवेश व भरत यादव घायल हो गए। नरहीं पुलिस एवं बक्सर के औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नरहीं पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया था और बाद में औद्योगिक थाना की पुलिस सौंप दिया क्योंकि घटना स्थल बक्सर जिले में है। दोनों पक्ष ने तहरीर दी। राजेंद्र चौधरी को वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दियारा में दो पक्षों में विवाद हुआ था। घटनास्थल बिहार का होने के कारण पूरे मामले की पड़ताल बिहार के औद्योगिक थाना कर रही है।
- शिवराम कुशवाहा, सीओ सदर, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed