फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sticks cracked on a minor issue, 13 injured

मामूली बात पर चटकीं लाठियां, 13 जख्मी

Fri, 15 Jul 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sticks cracked on a minor issue, 13 injured
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में गुरुवार की देर शाम गिट्टी पर धान की भूसी गिरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छितौनी निवासी सुनील राम पुत्र लालू धनकुट्टी मशीन से धान कुटवा रहे थे। धान की भूसी उड़कर रामजी की गिट्टी पर जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकने लगीं। इसमें लालू कुमार (60) पुत्र बेचू कुमार, कौशल कुमार (35), सुनील (42), पंकज (22), नीरज (22), पुत्र लालू, उमाशंकर (17), सचिन (18) पुत्र सुनील तथा दूसरे पक्ष के रामजी (50), पुत्र बली, पवन कुमार (18), रवि कुमार (16), सत्यनारायण (25), पंकज (19) पुत्र रामजी, नीलम (20) पुत्री रामजी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed