{"_id":"58d69be94f1c1b61371a320d","slug":"stick-out-of-the-inter-chemistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर रसायन का पर्चा आउट !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर रसायन का पर्चा आउट !
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र का पर्चा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के इंटर रसायन विज्ञान के कोड 374 आरएन का पर्चा शनिवार को दूसरी पाली में परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही भीमपुरा क्षेत्र में आउट हो गया। नकल माफियाओं ने इसकी हल कापी खुलेआम महंगे दामों पर बेची। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी पर्चा आउट होने की बात से इनकार करते हुए इसे शरारती तत्व की ओर से फर्जी हल कापी बेचने की बात कह रहे हैं। जबकि बिकने वाली हल कापियों के अधिकांश उत्तर प्रश्नपत्र से मिल रहे थे। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं।
जिले में तमाम सख्ती के बावजूद बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल पर लगाम नहीं लग पा रही है। नकल माफिया परीक्षा शुुरू होने से पहले ही पर्चा को आउट कर उसकी हल कापी को खुलेआम बाजार में पहुंचा रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार को दूसरी पाली में इंटर रसायन की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होनी थी। लेकिन भीमपुरा क्षेत्र में इंटर रसायन प्रश्नपत्र के कोड 374 आरएन की हल कापियां दोपहर करीब एक बजे से ही खुलेआम बिकने लगी। कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी भी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी लेकिन उन्होंने पर्चा आउट होने की बात को खारिज करते हुए इसे शरारती तत्वों की ओर से भ्रामक हल कापी बेचने की बात कही। बताया जाता है कि भीमपुरा के अलावा रसड़ा क्षेत्र के कुछ सेंटरों पर इस कोड के प्रशभनपत्र भेजे गए थे। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया कि इंटर रसायन विज्ञान का पर्चा आउट होने की सूचना मिली है और इस बाबत जांच करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है।