फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Steering failure, the baby survived

स्टेयरिंग फेल, बाल-बाल बचे बच्चे

Sat, 21 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 21 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा में सड़क हादसे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की शाम भीमपुरा थाना क्षेत्र का खटारा स्कूल की गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया , हालांकि हादसा टल गया। घटना की जानकारी होते ही अभिभावकों में होश उड़ गए।
विज्ञापन



 मालूम हो कि स्कूल की टाटा सूमो शाम को करीब 15 बच्चों को बैठाकर घर छोड़ने जा रही थी। गाड़ी में आठवीं क्लास तक के बच्चे थे। गाड़ी जैसे ही देवलवीर गांव के पास पहुंची थी कि सूमो का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने किसी तरह सूमो को नियंत्रित कर रोका। जिससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। यदि सूमो चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे वाहन से बच्चों को घर छोड़ा गया। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की मानें तो नगरा, भीमपुरा क्षेत्र के गांवों में तमाम ऐसे निजी विद्यालय संचालित हो रहे है। जिनमें बच्चों को ढोने के लिए खटारा वाहन चलते हैं। विद्यालय के संचालक नोट कमाने की लालच में खटारा वाहनों का प्रयोग करते हैं। बावजूद इन वाहनों पर कोई कार्रवाई  नहीं की जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed