फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   stedium defeated to Gyankunj

स्पोर्ट्स स्टेडियम ने ज्ञानकुंज को फाइनल में हराया

Sun, 29 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
stedium defeated to Gyankunj
बलिया। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने ज्ञानकुंज बी को 5-0 से पराजित किया। नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण जिला प्रचारक सत्येन्द्र, विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला प्रचारक सत्येन्द्र ने किया। उद्घाटन मुकाबले में विहान विद्यापीठ बी ने ज्ञानकुंज ए को 2-0 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने विहान बी को 2-0 व दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञानकुंज बी ने विहान ए को 4-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। निर्णायक की भूमिका सचिन्द्र मिश्रा, मोहम्मद सईद, तवरेज, आयुष व राजबहादुर ने निभाई। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, अजय प्रताप साहू, उप प्रधानाचार्य निर्भय निरंजन शंकर उपाध्याय, मत्स्य राज यादव, धनंजय व लव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed