{"_id":"63b45da33038df32fb6e1247","slug":"stealing-valuables-and-cash-by-breaking-the-lock-of-the-temple-ballia-news-vns691750273","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंदिर का ताला तोड़कर कीमती सामान व नगदी चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंदिर का ताला तोड़कर कीमती सामान व नगदी चुराया
विज्ञापन
विशुनपुरा। चोरों ने सोमवार की रात उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव स्थित मंदिर का ताला तोड़कर कीमती सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक पखवारा पहले थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव स्थित प्राचीन ठाकुर जी मंदिर से राम लक्ष्मण जानकी की प्रतिमा चोरी हो गई थी।
सोमवार की रात बढ़ती ठंड का फायदा उठाते हुए खंदवा चट्टी पर स्थित मां दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दुर्गा प्रतिमा से चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, सोने की बिंदी और पैसों से भरा दान पेटी लेते चले गए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा अर्चन करने गए तो देखा की मंदिर का ताला टूटा हुआ है। ताला टूटा देख ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
बताया जाता है कि मंदिर में कोई पुजारी नहीं है और ग्रामीण ही सायंकाल भोग लगाने के बाद मंदिर की सिटकनी लगा देते हैं। ग्रामीणों ने इस चोरी की सूचना उभांव पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर उभांव थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करने में जुट गए।