{"_id":"5797b28f4f1c1bc80a21ea6d","slug":"static-water-level-of-ghagra-felling-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":" घाघरा का जलस्तर स्थिर, कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा का जलस्तर स्थिर, कटान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटे से जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है। जलस्तर स्थिर हो जाने से बाढ़ की संभावना टल गई है। लेकिन नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती बाशिंदे बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार अपराह्न जलस्तर 64.020 मीटर दर्ज किया गया। जो स्थिर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। इससे बाढ़ की संभावना नहीं के बराबर है। उधर तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, सहिया आदि क्षेत्रों में कटान हो रही है। एसडीएम एके राय ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं कटान से रोकथाम के लिए बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।