फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Startups by the youth set to take off; call for partnership.

Ballia News: युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगी उड़ान, भागीदारी का आह्वान

Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Startups by the youth set to take off; call for partnership.
इंदरपुर। युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने और उन्हें स्वरोजगार व स्टार्टअप की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में यूथ एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम-2026 आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने 17 जून को जारी पत्र के माध्यम से राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (नियोजन) की संस्तुति पर ऑक्सफैम फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम इकोनॉमिक एंटरप्रेन्योरशिप टू सोशल इक्विटी रखी गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत चयनित टीमें राज्य स्तरीय बिजनेस समिट में अपने नवाचारी व्यावसायिक विचारों को देश के प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों को ग्रैंड जूरी के सामने प्रेजेंटेशन देने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा चयन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रबंध ऑक्सफैम फाउंडेशन की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे जिले के विद्यार्थियों को अपने विचारों को मंच देने, उद्यमिता कौशल विकसित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। बलिया के युवाओं के लिए यह कार्यक्रम नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed