{"_id":"572236de4f1c1be776a922ef","slug":"spg-ne-sambhala-kaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
माोदी
जिले के हैबतपुर में एक मई को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी अब अपने शबाब पर है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी से एसपीजी ने ले ली है। गुरुवार को एसपीजी के आईजी और आईबी के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इधर डीजीपी मुख्यालय ने भी उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से भी 15 कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है। इसके अलावा चार कंपनी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की टीम व एक कंपनी एटीएस कमांडों की टीम मांगी गई है। बलिया के कार्यक्रम के लिए आईजी जोन गोरखपुर हरिराम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों को बैठने के लिए भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को एसपीजी के आईजी शशि शेखर श्रीवास्तव और वाराणसी से आए आईबी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसपीजी के आईजी श्रीवास्तव ने बैरिकेटिंग को दुरूस्त करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल पीएम के मंच और उनके कॉटेज में वाई-फाई की व्यवस्था की होगी।
अधिकारियों की माने तो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बन रहे पंडाल 30 अप्रैल तक पूरी तरह से एसपीजी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अब तक पंडाल का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पर शौच से लेकर हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा इतनी मजबूत होगी की परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।