फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special emphasis on cleanliness and sanitization required: Minister in-charge

स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर देने की आवश्यकता: प्रभारी मंत्री

Thu, 27 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Special emphasis on cleanliness and sanitization required: Minister in-charge
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का भी इस पर विशेष फोकस है। यह भी कहा कि इस महामारी के दौर में भी अगर कोई लापरवाही बरतता है तो उस पर एक्शन लेने में देर न हो।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने फेफना कोविड अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं होने पर सीएमओ से सवाल किया और सख्त लहजे में वहां सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर संचालन से जुड़ी जानकारी ली। कहा कि कोविड नियंत्रण में कमांड सेंटर के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए वहां संचालित हर सेल के कार्य की जिलाधिकारी व सीडीओ लगातार मॉनिटरिंग करते रहें।
विज्ञापन

टॉस्क फोर्स बनाकर पहले से कर लें तैयारी
बलिया। कोरोना तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिले स्तर पर एक टॉस्क फोर्स बनाने की बात चल रही है, जिसके जरिए गर्भवती महिलाओं व बच्चों को विशेष परिस्थिति में सहयोग किया जा सके। इस कार्य को प्राथमिकता पर लेकर करना है। अभी भी जो ट्रेनिंग व ट्रीटमेंट प्रोटोकाल सुनिश्चित कराना है, उसे जल्द करा लें। कुल मिलाकर आगे विशेष प्रकार की चुनौती का सामना करने वाली एक टीम खड़ा कर लेना हम सबका उद्देश्य होना चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वेंटिलेटर से लैस 30 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार करने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समिति हमेशा रहे सक्रिय
सबसे कारगर प्रयास में एक निगरानी समिति के कार्य के बारे में प्रभारी मंत्री ने सबसे राय ली। कहा कि इन समितियों को हमेशा सक्रिय रखा जाए। मंत्री ने कहा कि निगरानी समिति के कार्यों की रैंडम तरीके से क्रॉस चेकिंग भी कराएं। समितियां कागज पर ही नहीं चले, बल्कि धरातल पर भी उसका बेहतर कार्य दिखना चाहिए। दवा किट का जो वितरण होता है उसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी दे दी जाए, ताकि वे लोग अपने स्तर से भी सत्यापन करा सकें।
रोस्टर बनाकर युद्धस्तर पर हो टेस्ट
राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गांव में इच्छुक लोगों का कोरोना टेस्ट आसानी से हो सके, इसके लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर बना दिया जाए। आरआरटी टीम के माध्यम से मेडिसिन किट का वितरण समय पर कराने के साथ उसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट शेयर करें। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं तो उसका सदुपयोग कर अस्पतालों में कमियों को दूर कर दिया जाए।
मंडल में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जिले में
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कोविड रोकथाम के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। कहा, मंडल में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर (132) जिले में उपलब्ध है। पहले से बंद पड़े सभी 18 वेंटिलेटर को काफी प्रयास करके चालू कराया गया। कमांड सेंटर सुचारू रूप से क्रियाशील है। बैठक में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे सहित अन्य अधिकारी थे।
गेहूं खरीद की बढ़ाएं रफ्तार, किसानों को न हो कोई असुविधा
गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री राजभर ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप खरीद की रफ्तार बढ़ाया जाए। प्रतिदिन जो टारगेट दिया गया है, इसे हर केंद्र पर पूरा कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विपणन, सहकारिता व अन्य क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों से खरीद से जुड़ी जानकारी ली। किसानों के लिए हर क्रय केंद्र पर छाया, पानी की व्यवस्था हो। उनको कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बैठक में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने क्रय केंद्र खोले जाने के मानक को लेकर सवाल किया। कहा कि मनमाने तरीके से केंद्र खोलने से किसानों को अपनी फसल लेकर अनावश्यक दूर तक जाना पड़ रहा है। किसानों को कोई दिक्कत या असुविधा हुई तो जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी।
राशन वितरण को दें विशेष प्राथमिकता
बलिया। निशुल्क राशन वितरण के बारे में डीएसओ से जानकारी ली। कहा कि यह प्राथमिकता का कार्य है, इसमें एकदम लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएसओ ने बताया कि अब तक जिले में 61 फीसदी खाद्यान्न का वितरण हो चुका है।

टीकाकरण अभियान व कोविड अस्पताल का निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। अब तक वहां हुए टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। प्रभारी को निर्देश दिया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए अपील किया कि समय से दूसरी डोज भी अवश्य लगवा लेंगे। इसके बाद कोविड अस्पताल फेफना का भी निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई का अभाव होने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed