{"_id":"d6a96469a6eb8b10aac657db34865501","slug":"speaker-dilip-and-became-general-secretary-anand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष दिलीप तथा महामंत्री बने आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष दिलीप तथा महामंत्री बने आनंद
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश भारती को 44 मत से पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया।
जबकि महामंत्री पद पर आनंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश यादव को 164 मत से पराजित किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी डा. धर्मात्मानंद गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। तत्पश्चात प्राचार्य डा. रामकृष्ण उपाध्याय ने पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंगद कुमार को 158 मत से पराजित किया। जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर रंजन गुप्ता ने नौशाद आलम को 34 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्र अपने समर्थकों के पक्ष में मत करने के लिए नारेबाजी करते रहे। वहीं प्रत्याशी मतदाताओं से हाथ जोड़ तथा जमीन पर लेट अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे।
इस दौरान कालेज के बाहर गहमागहमी देखी गई। चुनाव अधिकारी धर्मात्मानंद सिंह ने बताया कि कुल छात्र/छात्राओं की संख्या 1197 है। जिसमें से 639 मत डाले गए। इसमें छह मत अवैध पाए गए।
चुनाव अधिकारी ने चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनात रही।
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी डा. बब्बन प्रसाद, सीओ रसड़ा श्रीराम, एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, कोतवाल पीके मिश्रा, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह के साथ ही नगरा एवं उभांव एसओ मौजूद रहे।