फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP rule will goon-robber in jail

बसपा राज में गुंडे-लुटेरे होंगे जेल में

Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
नगर के बड़ी बाजार के मठिया प्रांगण में आयोजित पांच सेक्टरों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बांसडीह के बसपा प्रभारी पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान है। बहनजी ने कहा है कि प्रदेश में बसपा सरकार बनते ही गुंडे, लुटेरों की जगह जेल में होगी।
विज्ञापन



कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है। गरीब सताए जा रहे हैं तथा कानून के रक्षक  पुलिस वाले भी सहमे हुए हैं। मेरा पूर्व कार्यकाल आपके सामने रहा। क्योंकि तब लॉ एंड आर्डर सही था। किसी की हिम्मत नहीं थी कि कोई रंगदारी मांगें और गुंडागर्दी करे। आमजन सुकून के साथ रहे। लेकिन सपा सरकार सिर्फ ड्रामेबाज है। अपनी झोली भरने के अलावा कुछ नहीं किया। सभी अधिकारी सरकार  के दबाव में ही नहीं, बल्कि दलाली में लगे है। ऐसे लोग सावधान हो जाय। सपा  सरकार बेरोजगारी भत्ता, किसानों के ऋण माफ की बात कही। लेकिन दगा दे गई। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इससे जुदा नहीं है।
विज्ञापन


किसानों को 19 हजार करोड़ की माफी का वादा किया, लेकिन वोट लेकर मुकर गई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला प्रभारी लल्लन राम सहित उपस्थितजनों ने बाबा साहब अंबेडकर व कांशीराम की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सम्मेलन को महफूज आलम, अवधेश राजभर,  सुभाष पासवान, मुन्ना कुंवर, गौतम चौहान, सुशीला राजभर, संतोष राम, वीरेंद्र गुप्ता, जनार्दन चौधरी, सुरेंद्र चौहान, लालचंद राम, मुकेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन राजकुमार भारती ने किया। आभार आयोजक  राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed