फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP ones Modi's effigy burnt over inflation

महंगाई को लेकर सपाजनों ने फूंका मोदी का पुतला

Thu, 04 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Thu, 04 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
SP ones Modi's effigy burnt over inflation
मुल्क में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंक ा। इस मौके सपाजनों ने मोदी के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है। लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, तथा विभिन्न योजनाओं में गतिशीलता अभी भी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान एक से बढ़कर एक वादे मोदी ने किए थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमजन को बहुत अपेक्षा थी।

लेकिन जनता से किए गए वादे के मुताबिक सौ दिन में महंगाई तथा बेरोजगारी समाप्त करने का आश्वासन कोरा साबित हो रहा है। जनता के साथ छल करके सत्ता प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में आने के बाद अपने वादों से मुकरते हुए केवल कारपोरेट जगत के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। आम आदमी मोदी सरकार की प्राथमिकता से बाहर है।

कच्चे तेल के मूल्य में भारी गिरावट होने के  बावजूद भी पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमत वापस नहीं ली गई है।
रेलवे आम आदमी की जेब काटने की तरकीब ढूंढ़ने में लगा हुआ है।

महंगाई के चलते आम आदमी का निवाला छीना जा रहा है। केंद्र सरकार बेरोजगारी का मजाक बना रही है।
केंद्र सरकार किसानों की खुदकुशी से बेखबर है। जहां आम आदमी कराह रहा है,

 वहीं मोदी सरकार की मंत्री आकड़ों की बाजीगरी दिखा रहे है। कहा सपा केंद्र सरकार के गलत नीतियों और फरेब को बेनकाब करने का कार्य करेगा। इतना ही नहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे जनता के सामने ले जाया जाएगा।



इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, दीवान सिंह, हरेंद्र गोंड, जलील अंसारी, नंदगोपाल गुप्ता, किशन प्रताप सिंह, सुभाष यादव, अमरजीत, ब्रजेश पाठक, अमित सिंह, सुमंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed